गंगा के तेज बहाव में बहा 7 साल का मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बेगूसराय: गंगा नदी में आई बाढ़ के बीच घर के बाहर खेल रहा 7 वर्षीय मासूम तेज पानी की धार में बह गया। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब 200 मीटर दूर से बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 कमरुद्दीनपुर की है।

Sep 5, 2026 - 12:27
गंगा के तेज बहाव में बहा 7 साल का मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बेगूसराय: गंगा नदी में आई बाढ़ के बीच घर के बाहर खेल रहा 7 वर्षीय मासूम तेज पानी की धार में बह गया। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब 200 मीटर दूर से बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 कमरुद्दीनपुर की है।

मृतक की पहचान रौशन यादव के 7 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चाचा बीरबल यादव के मुताबिक, गंगा का पानी घर के ठीक सामने तक पहुंच चुका है और वहां पानी का बहाव काफी तेज है।

बताया गया कि देर शाम परिवार के बड़े लोग मवेशियों के चारे और खाना बनाने के लिए लकड़ी जुटाने में व्यस्त थे। इसी दौरान गोलू खेलते-खेलते पानी के करीब पहुंच गया और अचानक तेज धारा में बह गया। परिजनों को जब तक इसकी जानकारी हुई, बच्चा करीब 200 मीटर दूर जा चुका था।

सड़क से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बच्चे को डूबते देखा और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग पानी में उतरकर बच्चे की तलाश में जुट गए। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद गोलू को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे दूसरे निजी क्लीनिक भी ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मेयर प्रतिनिधि संजय कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव सहयोग तथा मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। मृतक के चाचा बीरबल यादव ने आरोप लगाया कि इलाके में बाढ़ का पानी फैलने और तेज बहाव के बावजूद बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड जैसी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम को लेकर पहले भी प्रशासन से मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और रिहायशी इलाकों में तेज बहाव वाले स्थानों पर तत्काल बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0