मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM हेमंत सोरेन ने दही हांडी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रांची: मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और राज्यवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Sep 5, 2026 - 08:15

मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे और राज्य विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर और श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0