कृषिवाहा संघ का सामुहिक मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

Apr 5, 2023 - 05:49
कृषिवाहा संघ का सामुहिक मिलन समारोह हुआ सम्पन्न

गया । कृषिवाहा संघ का एकेके-2023 हर वर्ष की भांति इस बार भी मार्च के अंतिम सप्ताह में बाल भवन ईटीओ, नयी दिल्ली में सम्पन्न हुआ। 2013ई. में स्थापना वर्ष से लगातार यह अपने निर्धारित तिथि मार्च के अंतिम सप्ताह को होते आ रहा है। 2019 में कार्यक्रम की पुरी तैयारी हो जाने के बावजूद कोरोना की वजह से रोकना पड़ा था। 2020और 2021 में आनलाईन के माध्यम‌ से हुआ। इस तरह दिल्ली व एनसीआर के पिछले ग्यारह साल में आठवीं बार शाक्य-सैनी-मौर्य-कुशवाहा…. एक दूसरे के गले मिले सामुहिक खान-पान का आनंद लिया। कृषिवाहा संघ का यह कार्यक्रम कभी कमतर या असफल नहीं हुआ। हमेशा नयी ऊंचाईयों को छूता रहा है। इस बार दिल्ली के ग्यारहों जिलों व एनसीआर में नोएडा के लगभग 1300 घरों में निमंत्रण वाला कैलेंडर पहुंचाया गया और ग्यारह सौ लोगों के खान-पान का इंतजाम किया गया। कार्यक्रम में रूस के डाॅ. नाज़ सिन्हा और ई०बसन्त सिंह, नेपाल के सामाजिक शोधकर्ता/डाॅ./सरकार में प्रतिनिधि डाॅ. वीर बहादुर महतो, डाॅ. पिताम्बर और जितेन्द्र का उद्धबोधन से कृषिवाहा संघ को वैश्विक समर्थन हासिल हुआ। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के जाने-माने प्रो. विजय वर्मा, रामाशंकर कुशवाहा, अधीक्षण अभियन्ता जगत नारायण ने उपस्थित समाज को बच्चों के शिक्षा हेतु न केवल शपथ दिलाई बल्कि हर संभव मदद करने का वादा किया। कृषिवाहा संघ के संस्थापक शिवपूजन कुशवाहा ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संघ के पदाधिकारियों को देते हुए सभी को धन्यवाद दिया और अगले कार्यक्रम का लक्ष्य देते हुए कहा कि एकेके-2024 में यह जगह भर जाना चाहिए। इस मौके पर कृषिवाहा संघ के संस्थापक शिवपूजन कुशवाहा, सचिव सर्वेश कुशवाहा, मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा, अजय मौर्या, पिंटू मौर्य, बाबू कुशवाहा, सत्येन्द्र कुशवाहा, सुजीत मौर्या, उपाध्यक्ष पवन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, बबलू कुशवाहा इत्यादि लोंग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0