दुर्गास्थान मानपुर में शक्ति केन्द्र के टीम सदस्यों की एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ

दुर्गास्थान मानपुर में शक्ति केन्द्र के टीम सदस्यों की एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ

गया । शुक्रवार को भाजपा मानपुर नगर मंडल अंतर्गत दुर्गास्थान शक्ति केन्द्र के टीम सदस्यों की बैठक मानपुर सावित्री पैलेस में संपन्न हुई। जिसमें मेरा बूथ सबसे मजबूत की समीक्षा की गई। मौके पर शक्ति केन्द्र प्रभारी प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित में जो कहते हैं वह काम पूरा करते हैं, इसलिए जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है, क्योंकि भाजपा बदले कि नहीं बदलाव की राजनीति करती है, जनहित और राष्ट्रहित की राजनीति करती है। मौके पर विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है। भाजपा सरल ऐप के माध्यम से प्रदेश से लेकर बूथऔर पन्ना समिति स्तर तक के कार्यकर्ताओं के संबंध में पूरी जानकारी संग्रह करेगी। बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि भाजपा उन बूथों पर फोकस कर रही है जिन पर वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा तथा 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं थी। सीधे तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सरल ऐप के जरिए कमजोर बूथों पर आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की नींव तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन बुनकर नेता व शक्ति केन्द्र प्रमुख दुखन पटवा ने किया। इस बैठक में वंदना कुमारी, नरेन्द्र सिंह, बाला सिंह उर्फ बालाजी, जितेन्द्र पटवा, आशीष आर्य, कौशल गुप्ता, विद्यावती देवी, मुन्ना चौधरी, साकेत संगम, विजय कुमार, सुजीत कुमार, विजय सोनी, अविनाश सहित शक्ति केंद्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।