BREAKING NEWS : किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने इन फसलों की बढ़ाई MSP, मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गये बड़े फैसले

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.

May 13, 2026 - 17:29
BREAKING NEWS : किसानों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने इन फसलों की बढ़ाई MSP, मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गये बड़े फैसले

NEW DELHI : केन्द्र सरकार ने बुधवार को खरीफ सत्र 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया. बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धान सामान्य का एमएसपी 2,441 रुपये और ए-ग्रेड धान के लिए एमएसपी 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

13 अन्य फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. MSP में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी के बीज (622 रुपये प्रति क्विंटल) के लिए सुझाई गई है, जिसके बाद कपास (557 रुपये प्रति क्विंटल), नाइजरसीड (515 रुपये प्रति क्विंटल) और तिल (500 रुपये प्रति क्विंटल) का नंबर आता है. 

किसानों को उत्पादन लागत पर होने वाला अनुमानित मुनाफा मूंग (61%) के लिए सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है, जिसके बाद बाजरा (56%), मक्का (56%) और अरहर/तूर (54%) का नंबर आता है.

अहमदाबाद (सरखेज) -धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन परियोजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल मंत्रालय की अहमदाबाद (सरखेज) -धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन परियोजना को लगभग 20,667 करोड़ रुपये की कुल लागत पर मंजूरी दे दी है.

नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत निजी भागीदार को शामिल करते हुए नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0