पितृपक्ष मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरपीएफ प्रभारी बनारसी यादव सम्मानित, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
पितृपक्ष मेला के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में आरपीएफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।
गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पितृपक्ष मेला के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में आरपीएफ ने सराहनीय भूमिका निभाई। आरपीएफ एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों ने पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। आरपीएफ पोस्ट गया के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव को सम्मानित किया। यह सम्मान बल के अधिकारियों एवं जवानों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। साथ ही, यह यात्री सुरक्षा, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।पितृपक्ष मेला में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरपीएफ प्रभारी बनारसी यादव सम्मानित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पितृपक्ष मेला के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में आरपीएफ ने सराहनीय भूमिका निभाई। आरपीएफ एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों ने पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। आरपीएफ पोस्ट गया के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव को सम्मानित किया। यह सम्मान बल के अधिकारियों एवं जवानों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। साथ ही, यह यात्री सुरक्षा, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





