दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

May 29, 2026 - 17:28
May 29, 2026 - 17:30
दिल्ली से लौटते ही नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना लौट आए हैं। पटना पहुंचते ही वे सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट मुलाकात हुई। दिल्ली में बिहार को लेकर नेताओं से क्या-क्या बातचीत हुई मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी उन्हें दी। इसके साथ ही MLC चुनाव को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार संजय झा से मिलने उनके आवास पहुंचे।

इससे पहले CM ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति से पहले मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से भी मिले।

IAS-IPS अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक

इससे पहले दिल्ली में गुरुवार की देर शाम बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 'विकसित बिहार' का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि प्रशासनिक तंत्र के अनुभव और सक्रिय सहयोग से ही इसे साकार किया जा सकता है।'

उन्होंने अधिकारियों से राज्य के विकास मॉडल को मजबूत करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बिहार के लिए दीर्घकालिक प्रशासनिक सुधार, निवेश फ्रेंडली माहौल और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर भी चर्चा हुई।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात

वहीं, अधिकारियों के साथ मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। लगभग आधे घंटे हुई बातचीत में उन्होंने राष्ट्रपति से बिहार के विकास को लेकर चर्चा की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0