‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल आयोजित, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

शहर के चांदचौरा तीनमुहाने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया।

Oct 14, 2026 - 19:19
‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल आयोजित, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

गयाजी। शहर के चांदचौरा तीनमुहाने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि किशोर शिशु की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न प्रकार की तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, शशि किशोर शिशु, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, इंदल पासवान, मुरारी प्रसाद, अनिल यादव, चंदन कुमार महतो, सुभाष यादव, विकास यादव, राजा बाबू, सावित्री देवी, देवानती देवी, विनीता देवी, शिवानी देवी, मुन्नी देवी और चंद्रमनी देवी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर काम करने तथा देश के 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का आरोप है। उन्होंने प्रपत्र-6 में कथित तौर पर मनमाने ढंग से बदलाव किए जाने का भी मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ओर से लगातार इस्तीफे की मांग किए जाने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वक्ताओं ने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मतदाता सूची से नाम हटाने के कारणों को सार्वजनिक करने और प्रपत्र-6 में किए गए बदलावों की जानकारी एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया गया और सर्वोच्च न्यायालय को ज्ञापन भी सौंपा गया। नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से नहीं हटते, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने बताया कि एक नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसमें गयाजी जिले से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने का दावा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0