जगरनाथ महतो के सकुशल रांची लौटने पर प्रदेश भाजपा में लहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सकुशल रांची लौटने का स्वागत एवम अभिनंदन किया

Jun 14, 2024 - 06:06
जगरनाथ महतो के सकुशल रांची लौटने पर प्रदेश भाजपा में लहर

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सकुशल रांची लौटने का स्वागत एवम अभिनंदन किया है। प्रकाश ने कहा कि कोरोना के कारण गंभीर रूप से अस्वस्थ हुए जगरनाथ महतो का इलाज चिकित्सा विज्ञान में चमत्कार जैसा है। राज्य के जनता की दुआएं सदैव उनके साथ है। उन्होंने महतो के दीर्घ एवम स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें राज्य के जनता की सेवा के लिये शक्ति एवं साहस प्रदान करें। आपको बता दें की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 240 दिन चेन्नई में इलाज कराने के बाद सोमवार की शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचे, मौके पर सीएम हेमंत सोरेन एवं अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत। एयरपोर्ट से वे अपने आवास चले गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0