जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

कड़ाके की ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गुरुवार को रोटरी गया सिटी के तत्वावधान में ऋतु डालमिया एवं शिव अरुण डालमिया के

Jan 12, 2025 - 17:40
जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

गया। कड़ाके की ठंड व शीतलहरी को देखते हुए गुरुवार को रोटरी गया सिटी के तत्वावधान में ऋतु डालमिया एवं शिव अरुण डालमिया के द्वारा रसूलगंज, अगनी, अदियापुर, चंदनकेटी, सरजापुर,मियांबिगहा, डगुनियांटाड,धनसिरा, सहित अन्य गांवों के लगभग 150 लोगों को एक स्थान पर कंबल का वितरण किया गया।इस दौरान दुर दराज से आने वाले लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। मौके पर ऋतु डालमिया ने बताया कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी में गरीब,जरूरतमंद लोगों को देखते हुए दस गांवों में करीब150 लोगों को कंबल वितरण किया गया।वहीं शिव अरुण डालमिया ने बताया कि ठंड व शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो इसपर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए कंबल वितरण किया गया साथ ही उन लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।अंत में आर्ट ऑफ़ लिविंग के वेंकटेश ने नशामुक्ति,जैविक खेती के बारे में विस्तार रूप से लोगों को जानकारी दी।इस मौके पर शिव अरुण डालमिया, ऋतु डालमिया कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0