पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए वैश्य चेतना समिति और राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने साझा रणनीति पर किया विचार-विमर्श

पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए वैश्य चेतना समिति और राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने साझा रणनीति पर किया विचार-विमर्श

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रदेश वैश्य चेतना समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू व वैश्य चेतना के संपादक राजकुमार पार्थसारथी और राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के बीच झारखंड और बिहार प्रदेश में वैश्य पिछड़े समुदाय के उत्थान के लिए साझा रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने झारखंड प्रदेश की तरह बिहार प्रदेश में भी जाति आधारित जनगणना, क्रीमी लेयर हटाने और जनसंख्या अनुपात में पिछड़ों को 52%आरक्षण की लड़ाई तेज करने का सुझाव दिया।
बिहार प्रदेश में वैश्य पिछड़े समुदाय पर हो रहे लगातार हत्या, अपहरण, लूट की घटना पर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर रोक लगाने की मांग की। वैश्य चेतना समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू को
श्री गुप्ता ने उपरोक्त घटना रोकनेऔर समाधान के लिए सुझाव दिया कि बिहार प्रदेश में एक सेमिनार किया जाए।
जिसका विषय वैश्य- पिछड़े समुदाय पर ही अधिकांश शोषण दमन, हत्या, अपहरण, रंगदारी क्यों? इसका कारण क्या और समाधान कैसे? हो।
विचार विमर्श पूर्व
वैश्य चेतना समिति बिहार के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुंदर साहू और वैश्य चेतना पत्रिका के संपादक राजकुमार पार्थसारथी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता व प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू ने किया। तथा वैश्य चेतना समिति द्वारा बिहार प्रदेश में वैश्य- पिछड़ों में एकता स्थापित किए जाने से वैश्य-पिछड़े समाज से काफी संख्या में बिहार विधानसभा में विधायक चुनकर आने पर बधाई और आगामी पंचवर्षीय योजना स्वर्ण युग 2025 कार्यक्रमों की शुभकामना भी दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।