राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

Nov 15, 2020 - 06:35
 35
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बिरसा चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जबरदस्त लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष का परिणाम है कि झारखंड में जल,जंगल, जमीन पर इस राज्य के मूल निवासियों को हक देने पर अंग्रेजी हुकूमत विवश हुआ और आदिवासियों से संबंधित कई कानून बनाया गया।
उन्होंने कहा कि आज इस राज्य पर माटी का बेटा और माटी के पार्टी की सरकार है। उम्मीद है यह सरकार इस राज्य के मूल निवासियों को अधिकार देने का काम करेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास करेगी।
भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर धनंजय कुमार सुनील कुमार जयसवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट), पार्षद कृष्ण कुमार महतो,रामअवतार कश्यप,संतोष कुमार शर्मा, सचिन कुमार साहू ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। उक्त जानकारी
मोर्चा के मीडिया प्रभारी
अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0