पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मोदी सरकार जनविरोधी: विनय सिन्हा दीपू

Jun 11, 2024 - 12:09
पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रांची। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 11 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजधानी में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लगातार 27 बार डीजल व 26 बार पेट्रोल के दामों में वृद्धि की गई है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू के नेतृत्व में डीपीएस पेट्रोल पम्प, बिरसा चौक पेट्रोल पम्प,नागेश्वर महतो पेट्रोल पम्प, कडरु पेट्रोल पम्प पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की राय भी ली गई। सभी लोगों ने मोदी सरकार के प्रति काफी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया। नागरिकों का कहना है कि कोरोना महामारी के समय आम जनता ऐसे ही परेशान है। ऊपर से मोदी सरकार ने लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर कमर तोड़ दी है।
इस मौके पर शशिभूषण राय ,जगदीश साहू ,विनय कुमार सिन्हा ,गोपाल पांडे ,बेलाल खान ,फिरोज खान ,बिरसा मुंडा, अंजार अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0