बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिल रहा लाभ:- प्रकाश पटवा

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिल रहा लाभ

Mar 21, 2025 - 18:41
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिल रहा लाभ:- प्रकाश पटवा

गया । गया जिला जदयू  व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने बताया मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष बिहार के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक, इस योजना से लगभग 33,620 लोगों को लाभ मिल चुका है, जिनमें से अधिकांश को गंभीर और असाध्य रोगों के इलाज के लिए सहायता प्रदान की गई है। इस योजना के तहत, बिहार के नागरिक जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक या इससे कम है, वे चिकित्सा सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में सरकारी/सी.जी. एच. एस. से मान्यता प्राप्त अस्पताल द्वारा निर्गत अद्यतन मूल प्राक्कलन, आय प्रमाण पत्र की मूलप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, और चिकित्सा पुर्जा एवं जांच रिपोर्ट की छायाप्रति शामिल हैं।आवेदन की प्रक्रिया में आवेदक को एक आवेदन लिखने के बाद सभी जरूरी कागजात के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख के नाम से इसे समर्पित करना होता है। इसके अलावा, आवेदक को बिहार का नागरिक होना अनिवार्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0