बिहार सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन

बिहार सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन

Apr 16, 2025 - 15:28
बिहार सरकार द्वारा प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन

गया l बिहार सरकार द्वारा विकास योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय शासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनहित की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री पटवा ने कहा कि समिति के सदस्यों का दायित्व होगा कि वे प्रखंड कार्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें, आम जनता की समस्याओं को सुनें और उनका त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाना और कार्यों में पारदर्शिता व ईमानदारी बनाए रखना भी उनकी अहम ज़िम्मेदारी होगी। श्री पटवा ने बताया कि इस समिति के प्रमुख उद्देश्य हैं – सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित करना और महिलाओं व पुरुषों को योजनाओं में समान अवसर प्रदान करना। श्री पटवा ने कहा कि यह पहल स्थानीय स्तर पर शासन को मज़बूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा, बल्कि आम जनता और शासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रखंड 20 सूत्री समिति जनसरोकारों की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बन सकती है, अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और एक "विकसित बिहार – सशक्त बिहार" के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0