रांची नगर निगम के उप महापौर के आवासीय कार्यालय में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

तीन सौ लोगों ने लगवाया टीका

Jun 14, 2024 - 04:59
रांची नगर निगम के उप महापौर के आवासीय कार्यालय में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित

रांची। नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के राजधानी स्थित आवासीय कार्यालय “विजयवर्गीय कंपलेक्स” में सोमवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए इस वैक्सीनेशन कैंप में 300 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। सभी लोगों को टीकाकरण के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाएं और कोरोना को भगाएं। टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में संजय कुमार एवं उनकी पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर पवन कुमार,अनिल अग्रवाल, अखिलेश सिंह, रजनीश पांडे, किरण बाखला, रूबी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0