लौंग रेंज में कैडेटों को कराया फायरिंग का अभ्यास

6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय नौवीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के सातवां दिन मंगलवार को अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया के लौंग रेंज में कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया

Aug 21, 2024 - 14:09
लौंग रेंज में कैडेटों को कराया फायरिंग का अभ्यास

गया । 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस  दिवसीय नौवीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप के सातवां दिन मंगलवार को अफसर प्रशिक्षण अकादमी गया के लौंग रेंज में कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।वही मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र)एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला ने अफसर प्रशिक्षण अकादमी लॉन्ग रेंज पर पहुंचकर फायरिंग करते एनसीसी कैडेटों को प्रोत्साहित किया। मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के एडम आफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को ड्रिल एवं कमांड्स, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, क्षेत्र एवं युद्ध कौशल, शूटिंग प्रशिक्षण, राष्ट्रीय एकता एवं नेतृत्व व्यक्तित्व का विकास की शिक्षा व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फायरिंग के समय अनुशासन बनाए रखने के लिए रेंज ड्रिल आवश्यक होती है। उस दौरान रेंज पर सुरक्षा व अनुशासन आवश्यक है। सभी कैडेटों को रेंज कार्य विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही रेंज पर सुरक्षात्मक उपाय होना चाहिए। रेंज के सबसे ऊंचे स्थान पर लाल झंडा लगाएं। इसके अलावा दाएं, बाएं व पीछे भी लाल झंडा अवश्य लगाएं जिससे रेंज पर सुरक्षा बनी रहे।इस मौके पर सूबेदार मेजर अमलेन्दु मंडल, एनसीसी अधिकारी कैप्टन मुनि चंद्र मोची सहित कई पीआई स्टाफ मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0