लातेहार पुलिस ने हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया

लातेहार जिला पुलिस ने रंगदारी व लेवी लेने की योजना बनाते हुए दो आपराधिक गिरोह के सदस्‍यों को गिरफ्तार किया।

Dec 3, 2024 - 17:56
लातेहार पुलिस ने हथियार के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया

इसकी जानकारी बालुमाथ एसडीपीओ बिनोद रवानी ने प्रेस वार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि जिले के हेरंहज व पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल में संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्‍य एकत्रित होकर क्षेत्र से रंगदारी व लेवी लेने की योजना बना रहे हैं। सूचना की सत्‍यापन के बाद एक छापामारी टीम बना कर क्षेत्र में छापामारी की गयी। इस टीम ने परमेंद्र राम उर्फ गुड्डु पांकी, पलामू और कमलेश यादव सेरनदाग हेरहंज को गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा व एक देसी रायफल व एक कारतूस बरामद किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0