शशिभूषण राय बने दस सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस प्रवासी केयर कमेटी के सदस्य

लाॅकडाउन के दौरान झारखंड आनेवाले मजदूरों, छात्रों व अन्य को मिलेगी मदद

May 14, 2020 - 05:49
शशिभूषण राय बने दस सदस्यीय प्रदेश कांग्रेस प्रवासी केयर कमेटी के सदस्य

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने लाॅकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से आ रहे झारखंडवासियों की समुचित देखभाल करने के लिए प्रवासी केयर कमिटी का गठन किया है।
इस कमिटी में शशिभूषण राय, निरंजन पासवान, जगदीश साहु,सालिम खान, बेलस तिर्की,अख्तर अली, प्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, उमर खान एवं प्रभात कुमार को सदस्य बनाया गया है।
प्रवासी केयर कमिटी कांग्रेस के प्रतिनिधियों के माध्यम से झारखंड आनेवाले मजदूरों, कामगारों तथा छात्रों को हरसंभव सहायता करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0