किसानों के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

कृषि कानून रद्द करे सरकार : राजेश कुमार गुप्ता

Dec 1, 2020 - 09:46
 25
किसानों के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मंगलवार को हरमू स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मोर्चा देश में आंदोलनरत किसानों का समर्थन करता है। केंद्र सरकार से ओबीसी मोर्चा मांग करता है कि बिना वक्त गंवाए, बिना शर्त देश के किसानों के साथ सरकार वार्ता करे और कृषि कानून को रद्द करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पूरे देश में दो दिसंबर को अपराह्न दो बजे किसान बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताएगा। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा पूरी तरह से देश के किसानों के साथ है। इस क्रम में शहर स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर अपराह्न दो बजे किसान बिल की प्रतियां जलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में संस्थानों-प्रतिष्ठानों का निजीकरण किया जा रहा है, रह देशहित में नहीं है। अब देश को दो वक्त की रोटी देने वाले किसानों को भी इस दायरे में ला जा रहा है, जो गलत है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान कर्ज में डूब जाएंगे। उनकी जमीन गिरवी हो जाएगी। देश चंद उद्योगपति घरानों के चंगुल में हो जाएगा। देश ही नहीं विदेशी उद्योगपति घराने भी इसमें शामिल हो जाएंगे।
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश सचिव सुरेश राम ठाकुर, प्रेम नाथ साहू, इंजीनियर विजय कुमार प्रसाद, शत्रुघ्न राय उपस्थित थे। उक्त जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0