गायत्री शक्तिपीठ, अलकापुरी के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

May 17, 2020 - 05:40
गायत्री शक्तिपीठ, अलकापुरी के सौजन्य से गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थान,अलकापुरी शक्तिपीठ के सौजन्य से आज रातु रोड व आसपास के गरीब, असहायों के बीच गायत्री परिवार एवं स्थानीय कुछ सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में भोजन सामग्री एवं भोजन पैकेट वितरित किया गया।
यह कार्यक्रम पिछले दिनों से कई चरणों में रातु रोड, बुधवा बाड़ी, लोवर शिवपुरी, अलकापुरी, इन्द्रपुरी रोड नंबर एक, सुखदेव नगर, मेट्रो गली सहित अन्य मुहल्लों में चलाया जा रहा है। भोजन वितरण प्रशासनिक सहयोग के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था का विशेष महत्व एवं ख्याल और सावधानी बरतते रखकर किया गया। इसमें संस्था द्वारा अब तक पांच क्विंटल चावल, 2 क्वींटल आटा ,सोया बरी, आलू ,मसाला आदि भी वितरण किया गया।
सप्ताह में दो दिन भोजन वितरण निरंतर किया जा रहा है। आज पूड़ी-सब्जी, हलुआ लगभग 500 लोगों के बीच बांटा गया‌ इसमें रांची नगर निगम के सफाई कर्मी , सहायक नगर सहयोगी कार्यकर्ता भी शामिल थे।
उन सभी सहयोगियों का ताली बजाकर खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्य में
विभाष कुमार,नीरज कुमार शर्मा ,सुजीत, ललितलक्की ,रमेश चौरसिया ,रवि, दवललन बर्मा जी संजय , जयनंदन, दिलीप , आरती बड़ाइक रूपेश सहित अन्य मौजूद थे।
शक्तिपीठ के मुख्य प्रभारी विभाष कुमार ने उन कार्यक्रमों के आयोजनों की भी चर्चा जागरूक जनसमूह से की कि आगे 31 मई को गायत्री परिवार संस्थान शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा विश्व भर के अखिल विश्व गायत्री परिवार में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ विश्व कल्याण एवं सर्वत्र शांति व्यापकता हेतु एक एक कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। इस संबंध में आगे शक्तिपीठ, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञा मंडलों ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।इस संबंध में अभी से अलकापुरी शक्तिपीठ में हवन सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हुआ है। बताया किजरूरत मंद परिजन यहां से प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय पर विस्तृत जानकारियां बाद करारी जा सकेंगी। उक्त जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0