गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चयनित

Nov 8, 2020 - 05:43
 25
गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चयनित

रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आरजीटीए) की कार्यकारिणी का चुनाव स्थानीय श्री दिगम्बर जैन भवन में संपन्न हुआ। इसमें रांची, रामगढ़, कुजू ,पतरातू के सदस्यों ने मतदान किया।
मतदान के पूर्व सभी सदस्यों की आमसभा आयोजित की गई। वर्तमान सचिव प्रभाकर सिंह, अध्यक्ष मदनलाल पारीक (अध्यक्ष) ने वर्तमान कार्यकाल में किये गए कार्यों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने वर्तमान सत्र के आय-व्यय का ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्म्मति से पारित किया गया। सभा का संचालन सुनील सिंह चौहान ने किया।
इसके बाद चुनाव पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया की देख रेख में चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वालों में अनिल माथुर, विनय सिंह, प्रभाकर सिंह, अजीत कुमार प्रसाद थे।
चुनाव परिणाम के समय मुख्य रुप से सभी पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, संजय जैन, सुनील सिंह चौहान, महेंद्र प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश हेतमसरिया, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महमंत्री विक्रम सिंह, झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के ललित ओझा उपस्थित थे।
चुनाव परिणाम शाम में घोषित किया गया। इसमें 11सफल घोषित किए गए।
कुल मतदान 177 हुआ। जिसमें दो रद्द हो गया।
दिलबाग शर्मा को 163,
नीरज ग्रोवर को 159,
श्यामबिहारी सिंह को 157,
ऋषिदेव यादव को 155,
रंजीत तिवारी को 149,
घनश्याम शर्मा को 148,
रवींद्र दुबे को 148,
मनीष चौधरी को 146,
अभिषेक जैन को 145,
उदितनारायण सिह को 136,
राजकिशोर सिंह को 116, मत प्राप्त हुए।
धन्यवाद ज्ञापन श्री पवन शर्मा ने दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0