छात्रों के भविष्य को दे रही नई उड़ान – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाखों युवा हो रहे लाभान्वित- प्रकाश पटवा

छात्रों के भविष्य को दे रही नई उड़ान – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाखों युवा हो रहे लाभान्वित

Apr 21, 2025 - 17:20
छात्रों के भविष्य को दे रही नई उड़ान – स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाखों युवा हो रहे लाभान्वित- प्रकाश पटवा

गया l जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने छात्र-छात्राओं के बीच किया संबोधन कर कहा बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आज राज्य के लाखों छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की राह को आसान बना रही है। यह योजना माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। आज गया जिले में आयोजित एक विशेष छात्र संवाद कार्यक्रम के दौरान जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राम पटवा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा “स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार के छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। आर्थिक तंगी अब किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने इस योजना के माध्यम से युवाओं को उनके सपनों की उड़ान दी है।”इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा छात्रों को 4 लाख रुपये तक का शैक्षणिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे तकनीकी, व्यावसायिक, मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में प्रवेश पा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0