जीबीएम कॉलेज में वक्ताओं ने विकास के लिए शांति की आवश्यकता पर रखे विचार

जीबीएम कॉलेज में वक्ताओं ने विकास के लिए शांति की आवश्यकता पर रखे विचार

Apr 30, 2025 - 20:07
जीबीएम कॉलेज में वक्ताओं ने विकास के लिए शांति की आवश्यकता पर रखे विचार

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी के संरक्षण में कॉलेज की एनएसएस इकाई एवं राज विद्या केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चर्चित वक्ता एवं लेखक प्रेम रावत के शांति एवं मानवता के संदेशों से संबंधित प्रेरक वीडियोज दिखलाए गये, जिससे सुखी तथा सफल जीवन जिया जा सके। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ बाउरी ने व्यक्ति के विकास के लिए मानसिक शांति को अत्यंत आवश्यक बतलाया। कार्यक्रम को राज विद्या केन्द्र से आये विद्यानंद, मीरा ठाकुर, ज्योति एवं साक्षी कुमारी ने भी संबोधित किया। कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अपने भीतर शांति ढूंढने की क्षमताओं एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना था। महाविद्यालय में इस तरह के मोटिवेशनल प्रोग्राम के आयोजन से छात्राओं में आत्मजागृति, आत्ममूल्यांकन एवं आत्मसंशोधन की प्रवृत्ति का विकास होता है।
कार्यक्रम का लाभ प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी की उपस्थिति में डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ जया चौधरी, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ. शगुफ्ता अंसारी, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ वीणा जायसवाल, डॉ नुद्रतुन निसां, प्रीति शेखर, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ सीता, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ प्यारे माँझी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ विजेता लाल, डॉ फातिमा, डॉ दीपिका, डॉ. सपना पांडे, शिक्षकेतर कर्मी अजय कुमार, मीरा देवी सहित कॉलेज की अनीषा, शिवानी, गीतांजलि, नैना, काजल आदि छात्राओं ने उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0