देवघर : जिले के पाँचो संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य, सेटराइज एम्बुलेंस से भेजे गए घर- उपायुक्त

May 23, 2020 - 06:41
देवघर : जिले के पाँचो संक्रमित मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य, सेटराइज एम्बुलेंस से भेजे गए घर- उपायुक्त

देवघर से शेखर की रिपोर्ट

देवघर : जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात अब देवघर कोरोना मुक्त जिला में शामिल हो गया है इन मरीजो की दूसरी सभी रिपोर्ट भी बिलकुल सामान्य पायी गयी है। इसके उपरांत 23 मई को मरीज को संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी दिया गया, जिसके पश्चात मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब ये बिलकुल स्वस्थ हैं, जो कि हम सभी के लिए एक राहत महसूस करने वाली बात है।
इस मौके पर सिविल सर्जन, डाॅ० विजय कुमार व वरीय अधिकारियों द्वारा ताली बजाकर मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए विदाई दी गयी। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोनों मरीजों को पुष्प गुच्छ देकर अस्पताल से गंतव्य स्थान तक सेनेटाइज्ड एम्बूलेंस के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया गया।


जागरूकता, सर्तकता सावधानी हीं कोरोना से बचाव का उपाय : उपायुक्त


उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि मरीज की रिपोर्ट पोजेटिव प्राप्त हुई थी। ईलाज के क्रम में पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरान्त एहितयात और सुरक्षा के तौर पर मरीजों के सैंपल को दूसरी बार जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें इनका रिपोर्ट दूबारा निगेटिव आया है एवं ये पूर्णतः स्वस्थ पाए गए।
इसके अलावे सबसे महत्वपूर्ण और हम सभी के लिए ये खुशी की बात है कि ये मरीज कोरोना नामक इस जंग का डट कर सामना करते हुए इस पर जीत हासिल की है और आज वे बिलकुल स्वस्थ व सुरक्षित हैं। पूर्व में भी इसी प्रकार संक्रमित पाये गये अन्य चारों मरीज भी कोरोना नामक इस महामारी को हराकर स्वास्थ्य हुए थें। ऐसे में वर्तमान में हम सभी को और भी सर्तक व सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावे समाजिक दूरी, साफ-सफाई व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करते हुए औरों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें।


डिस्चार्ज होने के बाद मरीज ने चिकित्सकों से कहा धन्यवाद


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज ने बताया कि अस्पताल में उनका अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाने के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। आज ठीक होने के बाद हमलोग यह कह सकते है कि कोरोना संक्रमण को हराया जा सकता है, जैसा हमने हराया है। बस हिम्मत बनाये रखे, डाॅक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिये लोगो को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बच सकते है।


सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम का धन्यवाद- उपायुक्त


उपायुक्त नैंसी सहाय ने सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, माँ ललिता हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सकों की टीम के साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजायी करते हुए आभार प्रकट किया। साथ ही कोरोना के इस जंग में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे सभी कोरोनो वारियर्स का धन्यवाद और अभिनन्दन किया गया।


सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के साथ अनिवार्य रूप से करें : उपायुक्त


उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज के रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के पश्चात हम सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि अब हमे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि हमें अब पहले से अधिक और भी सतर्क व सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि आगे क्या होगा। हम सभी को आगे भी इसी प्रकार सतर्क व सजग रहते हुए समाजिक दूरी का पालन करना है एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन सभी उपायों को अपनाना है, जिससे हम अपना व अपने समाज का कोरोना वायरस से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिनों में भी हमें अपने दिनचर्या में मास्क पहनने की आदत व साफ-सफाई को अहम स्थान देना होगा, तभी जाकर हम इस महामारी से स्वयं को सुरक्षित रख सकते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0