जेसीआई रांची उड़ान की पहल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न,महिलाएं और बच्चे हुए लाभान्वित

May 25, 2020 - 07:00
जेसीआई रांची उड़ान की पहल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न,महिलाएं और बच्चे हुए लाभान्वित

रांची : जनकल्याण और महिला उत्थान के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान के तत्वावधान में सोमवार को महिलाओं और बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक और प्रेरक मीनाक्षी भटनागर ने 40 महिलाओं को स्वाबलंबन और चुनौतियों को संभावनाओं में बदलने के गुर सिखाए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि जिस प्रकार जेसीआई ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान किया है, सभी बाधाओं को पार कर अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उसी प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। इस क्रम में जोन ट्रेनर आभा भंडारी और पल्लवी साबू ने जूनियर विंग के 45 बच्चों को अलग-अलग विषयों, तनाव प्रबंध ,समय प्रबंध,स्वयं निर्णय लेना,लक्ष्य निर्धारित करना,रिश्ते पर प्रशिक्षण आदि से संबंधित जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि अवसर को पहचानें। अवसर का सदुपयोग करने से ही हमारे जीवन के विकास को पूर्ण गति मिल पायेगी। उक्त जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0