मुखिया संघ अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, किया MBBS डॉक्टर नियुक्ति की मांग

May 24, 2020 - 06:53
मुखिया संघ अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, किया MBBS डॉक्टर नियुक्ति की मांग

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही/चौपारण : मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत करमा के मुखिया राजदेव यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। जिसमें प्रखंड चौपारण में MBBS डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है। इसके अलावे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा और बरही के विधायक उमाशंकर अकेला को भी प्रतिलिपि दिया है। उक्त जानकारी मुखिया संघ अध्यक्ष ने दी। पत्र में लिखा है कि प्रखंड के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगभग 95% प्रवासी मजदूर हैं, जो मुंबई (रेड जॉन) से आये हुए हैं। जो क्वॉरेंटाइन सेंटर में 15-16 दिन से रह रहे हैं। डॉक्टर के अभाव में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाये गए वेलनेस एण्ड हेल्थ सेंटर सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा, मध्य विद्यालय केदली, प्राथमिक विद्यालय असनाचुवां, करनजुवा, जियाचक, जोकट, कर्पूरी भवन जोकट, बुनियादी विद्यालय बृंदावन सहित कई जगह पर अभी तक एक बार भी कोई मेडिकल टीम जांच करने नहीं पहुंचा है। जिसके कारण क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों को बेवजह 15-20 दिन गुजारना पड़ रहा है। जिसे प्रशासन पर बेवजह भार बढ़ रहा है। जबकि एसडीओ व बीडीओ के द्वारा मौखिक रूप से 8 दिन में सभी को जांच कर छोड़ने के लिए आदेश दिया गया है। समय पर जांच नहीं होने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0