सभी समाज के लिए हितैषी है सीएम :- प्रकाश पटवा

Sep 29, 2021 - 06:30
सभी समाज के लिए हितैषी है सीएम :- प्रकाश पटवा

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । व्यवसायिक प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने बताया कि घर-घर जाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना प्राथमिकता है। श्री पटवा ने बताया कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में न्याय के साथ सभी समाज का सर्वांगीण विकास हुआ है। समाज के अंतिम पायदान पर गुजर-बसर करने बालों से लेकर शहरी इलाके में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को शुभारंभ किया गया है। नौकरियों के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। नीतीश सरकार गरीब गुरुओं के चौमुखी विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की प्राथमिकता दी है। कृषि क्षेत्र में क्रांति ला दी गई। श्री पटवा में बताया नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताने के लिए एवं पंचायत स्तर तक व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा पंचायत चुनाव के बाद सघन अभियान चलाया जाएगा। नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं लोगों को जागरूक किया जाएगा । एक दिन में एक पंचायत में संगठन विस्तार के लिए बैठक किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में जदयू के सभी प्रकोष्ठ के साथियों को भी आमंत्रित करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0