सीमावर्ती गांवों में SSB का पशु चिकित्सा शिविर, 523 पशुओं की हुई निःशुल्क जांच

नरकटियागंज। इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज ने सुरक्षा के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में पहल की है। कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत ई समवाय मंगूराहा की बाह्य सीमा चौकी जम्होली के वाइब्रेंट विलेज जम्होली तथा बाह्य सीमा चौकी पीरारी के वाइब्रेंट विलेज मंडीहा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जम्होली गांव में 38 पशुपालकों के कुल 264 पशुओं तथा मंडीहा गांव में 51 पशुपालकों के कुल 259 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, बकरी और मुर्गियां शामिल थीं। डॉ. कुमारी गीता, सहायक कमांडेंट एवं पशु चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, मुजफ्फरपुर ने पशुओं की जांच कर पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उचित प्रबंधन अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री परिमल मंडल, उप निरीक्षक पवित्रा कुमार, उप निरीक्षक लबजन गोलसौन, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार एवं आरक्षी/वेटी ख्यालीराम सैनी सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे। एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे सीमावर्ती ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।

Aug 18, 2026 - 19:20
सीमावर्ती गांवों में SSB का पशु चिकित्सा शिविर, 523 पशुओं की हुई निःशुल्क जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0