सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने का किया आह्वान
गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने गया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव (उप मेयर,गया नगरपालिका) के समर्थन में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की। बैठक में महासभा की गया नगर इकाई के पदधारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री सहाय ने विशेष रूप से कायस्थ समाज के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सर्वधर्म-समभाव की भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रहित व मानव हित की दिशा में सतत प्रयासरत है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कायस्थ महासभा की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। इस मौके पर श्री सहाय ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार ने बिहार का बेड़ा गर्क किया है। विकास के नाम पर बिहार का विनाश किया। नीतीश कुमार की हिटलरशाही से नाराज बिहार की जनता इस बार चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन को हाशिए पर धकेल देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











