स्वयंसेवी संस्था “गूंज’ ने काम के बदले दिया अनाज

Jun 1, 2020 - 10:30
स्वयंसेवी संस्था “गूंज’ ने काम के बदले दिया अनाज

रांची- नई दिल्ली स्थित ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवी संस्था गूंज और झारखंड की संस्था दया के संयुक्त तत्वावधान में कूकरु(अपो पंचायत, पटमदा ब्लॉक) में 115 परिवारों ने मिलकर दो किमी पर निर्माण किया। वहीं, जिलिगंटाड,मादालकोचा( खेरुया पंचायत, पटमदा ब्लॉक) महूलडीह(लायलम पंचायत, बोड़ाम ब्लॉक), तितिरघूटा(खेरुया पंचायत, पटमदा ब्लॉक) के 100 परिवारों ने मिलकर स्कूल के सामने साफ- सफाई,पानी टंकी के सामने साफ-सफाई एवं रास्ता मरम्मत किया। इसके बदले 215 परिवारों के बीच अनाज ,चावल,दाल,तेल, साबून , आटा,सोयाबीन,मसाला आदि वितरण किया गया। मोके पर गूंज के समन्वयक सुरेश कुमार और दया संस्था के दयामय महतो ने बताया कि आगे भी मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर दया संस्था के मुख्य कार्यकर्ता बिभूति महतो,पंचानन महतो आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0