BIG NEWS : वेदांता पावर प्लांट हादसे में अबतक 17 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी का ऐलान

फिलहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Apr 15, 2026 - 16:36
BIG NEWS : वेदांता पावर प्लांट हादसे में अबतक 17 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार, मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी का ऐलान

NEWS DESK : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने से अब तक 17 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 6 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, जबकि बाकी 13 यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं।

इस बड़े हादसे में कुल कुल 36 लोग झुलसे हैं, 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजन का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपये सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

फिलहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0