205 कोबरा, गया ने 86वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

205 कोबरा, गया ने 86वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Jul 26, 2025 - 22:03
205 कोबरा, गया ने 86वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया

गयाजी । 205 कोबरा बटालियन, गया द्वारा अपने 86वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जो समाज सेवा और सार्वजनिक हित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 205 कोबरा कमांडेंट श्री नरेश पंवार ने स्वयं रक्तदान कर नेतृत्व का आदर्श प्रस्तुत किया और सभी जवानों को प्रेरित किया। इस शिविर में करीब 50 अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदान करने वालों में श्री रूप नारायण बिरोली, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री डी.पी. पांडेय, सहायक कमांडेंट, और श्री रोहित जी, सहायक कमांडेंट, प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह आयोजन बटालियन की केवल राष्ट्र की सुरक्षा नहीं, बल्कि मानवीय और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0