6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स कर रहे हैं पिंडदानियों की निस्वार्थ भाव से सेवा

6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में विष्णु पद,देवघाट,सहित अन्य स्थलों पर आए हुए पिंडदानियों को निस्वार्थ

Sep 23, 2024 - 18:20
6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स कर रहे हैं पिंडदानियों की निस्वार्थ भाव से सेवा

गया । 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में विष्णु पद,देवघाट,सहित अन्य स्थलों पर आए हुए पिंडदानियों को निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते हुए।इस संबंध में कैडेटों को संबोधित करते हुए हुए 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र)ने बताया कि जीवन मूल्यों में संस्कारों का बड़ा महत्व है।ऐसा ही एक संस्कार है सेवा का भाव। नि:स्वार्थ भाव से यथासंभव जरूरतमंद की मदद करना,सेवा करना हमारे संस्कारों की पहचान कराता है।तन,मन और वचन से दूसरे की सेवा में तत्पर रहना स्वयं इतना बड़ा साधन है कि उसके रहते किसी अन्य साधन की आवश्यकता ही नहीं रहती। क्योंकि जो व्यक्ति सेवा में सच्चे मन से लग जाएगा उसको वह सब कुछ स्वत:ही प्राप्य होगा जिसकी वह आकांक्षा रखता है।वहीं एडम ऑफिसर कर्नल एमके शुक्ला ने बताया कि जिन बच्चों में प्रारम्भ से सेवा की भावना का स्वस्थ विकास कर दिया जाता है वे आगे चलकर अपने सेवा-भाव से समाज में प्रतिष्ठा के पात्र बन जाते हैं। वास्तव में समाज के सुंदर निर्माण और भविष्य में उन्नति के लिए बच्चे में सेवा-भाव का विकास करना अत्यंत आवश्यक है।इस सेवा-भाव को विकसित करने के लिए परिवार सबसे सुन्दर संस्था है।अभिभावकों का दायित्व है कि वह स्वयं बच्चों के सामने अपने आचरण से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें जिसे देखकर बच्चों में सेवा भाव का संस्कार पैदा हो। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में सीनियर अंडर ऑफिसर निशांत राज, अंडर ऑफिसर युवराज, कैडेट्स, सीपीएल ऋषि, रोहित कुमार, रवि कुमार, गौतम कुमार, सत्यम कुमार, शिव सागर गुप्ता सहित कई कैडेट्स कई कैडेट्स इस पुनीत कार्य में लगे हैं।इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र), एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला,सुबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल सहित बटालियन के लोगों ने कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0