BIG BREAKING : अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल में मारपीट, फेंके गये अंडे, फाड़ दी शर्ट, हेलमेट पहनाकर निकाला गया बाहर

Abhishek Banerjee assaulted in West Bengal

May 30, 2026 - 17:09
May 30, 2026 - 17:34
BIG BREAKING : अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल में मारपीट, फेंके गये अंडे, फाड़ दी शर्ट, हेलमेट पहनाकर निकाला गया बाहर

NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वह चुनावी हिंसा पीड़ितों से मिलने गए थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया है। 

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी पर लोगों ने अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। इस मौके पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ये लोग मुझे मारना चाहते थे। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं, मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं थी। हेलमेट की वजह से सिर बच गया।

गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक को पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक CID अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0