PM मोदी और स्विस राष्ट्रपति की अहम मुलाकात, रक्षा-परमाणु ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत दौरे पर आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान-तकनीक और छात्रों एवं पेशेवरों के लिए अवसरों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक के बाद भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप तथा यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इससे भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं, पेशेवरों और युवाओं के लिए स्विट्जरलैंड में अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने सैन्य आदान-प्रदान और रक्षा उत्पादन में सहयोग की नई संभावनाएं तलाशने पर सहमति जताई है। साथ ही परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति बनी है।
भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के बीच व्यापार समझौते के बाद आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। भारत का लक्ष्य अगले 15 वर्षों में EFTA देशों के जरिए 100 अरब डॉलर निवेश और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार हासिल करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0