एनसीसी कैडेटों ने विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से आए पिंडदानियों की कर रहे निःस्वार्थ सेवा

पितृपक्ष मेला में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट विष्णुपद मंदिर, देवघाट और सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

Oct 6, 2026 - 18:30
एनसीसी कैडेटों ने विष्णुपद, देवघाट और सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से आए पिंडदानियों की कर रहे निःस्वार्थ सेवा

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट विष्णुपद मंदिर, देवघाट और सीताकुंड क्षेत्र में देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। कैडेट श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ उन्हें पिंडदान स्थल, पूजा-पाठ, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी सेवा भावना से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है। इस मौके पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। पितृपक्ष मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा करना कैडेटों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग के माध्यम से कैडेट समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर सुबेदार अरविंद शर्मा सहित एनसीसी कैडेटों मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0