आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, अखिलेश यादव-अभिषेक बनर्जी समेत कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकाला। पुलिस ने आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के पास बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए।

Oct 6, 2026 - 14:00

मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने के बाद राहुल गांधी और कुछ अन्य नेता बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर की ओर पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए।

वहीं, पुलिस ने अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में दोनों आकाशवाणी भवन परिसर में नजर आए।

INDIA ब्लॉक के सांसद SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जता रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नेताओं ने 'Save My Vote' और 'Save Democracy' जैसे नारे लगाए। विपक्षी दलों की ओर से मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने मार्च को निर्धारित स्थान से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच गतिरोध की स्थिति बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0