BREAKING : दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

Mar 18, 2026 - 12:09
BREAKING : दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

NEW DELHI : दिल्ली के पालम इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है, जहां चार मंजिला एक मकान में आग लगने से कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मची हुई है। 

भीषण अगलगी में 6 की जिंदा जलकर मौत

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में पहले आग लगी। फिर आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। आग तेजी से ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घर में आग लगी, उस वक्त कुल 18 लोग इस मकान में मौजूद थे। 

आग लगने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग ऊपरी मंजिल से कूद पड़े और जान बचाई लेकिन बाहर निकलने के एकमात्र रास्ते पर ही आग लगने की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गये। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0