रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री हुई बेहोश, मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।
NEWS DESK : रायपुर में कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गई, जिसके चलते विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। महिला को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1:00 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0