अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीआरपीएफ कैम्प में योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीआरपीएफ कैम्प में योग शिविर का आयोजन

Jun 21, 2025 - 22:33
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीआरपीएफ कैम्प में योग शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया,इस दौरान 175 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय कामरूप परिसर में योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार झा सहित सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया,योग शिक्षक के द्वारा जवानों को योगाभ्यास कराया गया।मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट राजीव कुमार झा ने कहा कि योग हमारे संस्कृति में बसा हुआ है,योग का महत्त्व किसी से छुपा हुआ नहीं है और विशेष कर पैरामिलिट्री फोर्स के लिए बहुत महत्व है,हम लोगों का दिन का शुरुवात ही योगा से शुरू होता है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए हैं ,साथ ही हमारे अधिकारी व जवान विभिन्न कम्पनियों में भी योगा अभ्यास किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0