BIG NEWS : झारखण्ड के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, यहां देखिए Weather Update
झारखण्ड में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
RANCHI : झारखण्ड में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। राज्य में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
झारखण्ड में होगी बारिश
अगर दूसरे शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और बोकारो में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान गुमला में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई है।
हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक 6 मार्च की दोपहर के बाद राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 7 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश
झारखण्ड के जिन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। वहीं, 8 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है और मेघ-गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रहेगी लेकिन बादल और संभावित बारिश से कुछ क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिल सकती है।



NewsDesk



