पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

पूर्व-केंद्रीय-मंत्री-सु-9

Jun 5, 2024 - 07:19
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

रांची : 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के एचईसी परिसर स्थित आवास (ई-39/|||) पर झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान कोरोना से बचाव के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एचइसी के लोकप्रिय श्रमिक नेता योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण कराता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के लिए हमारे देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उनके बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। श्री सिंह ने झंडोत्तोलन के मौके पर मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील सहाय, कृपा शंकर श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, विशाल सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, उमा सिंह, पंकज कुमार, कमलेश शर्मा, अरुण मिश्रा (पप्पू), मेरी तिर्की, मो.इजराइल, लखन कुमार, राज सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0