बिहार STF और नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया और छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया है। 

Mar 21, 2026 - 14:48
Mar 21, 2026 - 14:51
बिहार STF और नवादा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

NAWADA : बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में PLFI के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया गया है। 

PLFI के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

बिहार पुलिस के मुताबिक दोनों लंबे वक्त से संगठन से जुड़े थे और फिर से इलाके में नक्सल गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया और छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया है। 

भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टेक्निकल गियर, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से ज्यादा एक्सप्लोसिव जब्त किया है। इसके अलावा लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर और अन्य सामान भी मिला है।

पुलिस को शक है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के फिराक में थे। दोनों गिरफ्तार सदस्यों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथिलेश राजवंशी के रूप में हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0