"वृन्दावन की होली" कार्यक्रम में रांची की राजकुमारी अलिसा सिंह के संग झूमेगी रांची

रांची का अलिसा डांस स्टूडियो कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन।

"वृन्दावन की होली" कार्यक्रम में रांची की राजकुमारी अलिसा सिंह के संग झूमेगी रांची

होली रंगों का त्यौहार है , इस त्यौहार में वृंदावन कि होली न खेले तो क्या खेले।इसी को लेकर  अलिसा डांस स्टूडियो रांची ने आगामी 09 मार्च 2025 दिन रविवार को चिल्ड्रन पार्क, कपिल देव मैदान न्यू ए जी कॉलोनी कडरू रांची में "वृंदावन कि होली" 2025 कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में रांची की राजकुमारी अलिसा सिंह जी भी शामिल होंगी। जैसा कि हम जानते हैं होली रंगों का त्यौहार के साथ साथ आपसी भाई चार्य का भी संदेश देता है ।इसी को ध्यान में रखते हुए अलिसा डांस स्टूडियो ने वृंदावन वन होली कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।अपनी संस्कृति  एवं विरासत को संजोए रखने और आगे बढ़।ने का मार्ग भी हमें होली का यह त्यौहार ही बताता है। यह कार्यक्रम अलिसा सिंह और प्रियंका सिंह दोनों बहनों की सुंदर सोच से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आजकल होली के आयोजन इस तरह के होते जा रहे हैं कि हम अपने परिवार और बच्चों के साथ खुलकर आनंद भी नहीं ले पाते हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों बहनों ने एक ऐसा उत्सव रचने का निर्णय लिया है। जिसमें हर उम्र के लोग अपनी संस्कृति से जुड़ कर होली का असली आनंद ले सकेंगे।यह होली केवल रंगों का नहीं, भावनाओं का संगम होगी, जहां हर कोई परिवार सहित इस आयोजन का पूरा आनंद ले सकेंगे।तो आइए, इस अनूठे होली महोत्सव का हिस्सा बने और मिलकर मनाएं "वृंदावन की होली" साथ ही साथ अपनी संस्कृति को भी बचाने का संकल्प ले। इस वृंदावन होली कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावे लाइव डांस परफोर्मेंस राधा कृष्ण की जोड़ी अदभुत समा बांधेगी।साथ ही साथ लाइव डांस परफोर्मेंस के अलावे अलिसा डांस स्टूडियो के छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति, डी जे सौनिक , डी जे तानिया और क्रीज़ क्वांटा अपने शानदार बिट्स से समा बांधेंगे। नासिक ढोल,रेन डांस, ऑर्गेनिक गुलाल, फ्री ठंडई, किड्स जॉन एवं फुड स्टॉल भी लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर आज कार्यक्रम के संबंधित अलिसा डांस स्टूडियो में पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अवसर अलिसा डांस स्टूडियो कि निर्देशिका प्रियंका सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राहुल सोनी, मीनाक्षी सिंह, रोहित सिंह,अनिकेत राज, सुबू राजपूत, अमर सात्विक, निखिल तिवारी,आदि कई संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।