सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, पद और गोपनीयता की ली शपथ, विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव बने डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी अब बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
PATNA : सम्राट चौधरी अब बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार की नई सरकार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी CM बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। हालांकि, बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर गये और बजरंगबली का दर्शन किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











