Share Market Crash : शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.90 के पार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से एशियाई मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। 

Mar 23, 2026 - 12:25
Share Market Crash : शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.90 के पार

Share Market Crash : भारतीय शेयर बाजार सोमवार को यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट के साथ खुला। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से एशियाई मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। 

शेयर बाजार धड़ाम

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,500 अंक से अधिक गिरावट दर्ज की गई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 500 अंक से अधिक गिरा है। सुबह 10.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 1800.42 अंक यानी 2.42% की गिरावट के साथ 72,732.54 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी भी 574.35 अंक यानी 2.48% लुढ़ककर 22,540.15 अंक पर आ गया। 

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.90 के पार

इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 416 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। 

गौरतलब है कि पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0