पाकिस्तान में US-Iran वार्ता पर सस्पेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति थोड़ी देर में होंगे रवाना, ईरानी डेलिगेशन पर अब भी संशय
अमेरिका की तरफ से कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी इस दौरे में शामिल होंगे।
NEWS DESK : पाकिस्तान में संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य वार्ताकार और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अब्बास अराघाची और उनके डिप्टी फिलहाल ईरान में ही मौजूद हैं, जिससे बातचीत को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी इस दौरे में शामिल होंगे।
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सीजफायर खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को खत्म होने वाले इस सीजफायर को ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक, ईरानी डेलिगेशन के साथ प्रस्तावित बातचीत अब मंगलवार की बजाय बुधवार को हो सकती है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर बातचीत में कोई बड़ी प्रगति होती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











