पश्चिम बंगाल में TMC सांसद पर हमला, कार पर बरसाए ईंट-पत्थर, चालक जख्मी, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए।

Apr 27, 2026 - 16:11
पश्चिम बंगाल में TMC सांसद पर हमला, कार पर बरसाए ईंट-पत्थर, चालक जख्मी, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल चुनाव में जबरदस्त हिंसा देखने को मिल रही है। हुगली में एकबार फिर सियासी टकराव देखने को मिला है, जहां TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ है। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया।

हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TMC ने अपने ट्वीट में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0