जमशेदपुर में दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में चोरी, 22 लाख के गहने ले उड़ा चोर, CCTV में कैद पूरी वारदात
हैरानी की बात यह है कि आरोपी एक दिन पहले भी इसी दुकान पर आया था। उसने 5700 रुपये के गहने खरीदे थे, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया था।
JAMSHEDPUR : लौहनगरी जमशेदपुर में एक सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े लाखों के गहनों पर चोर ने हाथ साफ कर दिया है। बताया जाता है कि एक युवक ग्राहक बनकर सर्राफा दुकान में पहुंचा और फिर करीब 22 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में चोरी
ये घटना जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र का है, जहां शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में ये चोरी की वारदात हुई। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बेटे अभिजीत ने बताया कि एक युवक ग्राहक बनकर आया और गहने देखने लगा। इसी दौरान एक युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपये एडवांस देकर शाम को लेने की बात कही। इसके बाद वह दुकान से चला गया। कुछ देर बाद अभिजीत को शक हुआ और उसने जांच की तो एक डिब्बे से कीमती आभूषण गायब मिले।
CCTV में कैद पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि युवक झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गया था। दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत 22 से 23 लाख रुपये के बीच है।
22 लाख के गहने पर चोर ने किया हाथ साफ
हैरानी की बात यह है कि आरोपी एक दिन पहले भी इसी दुकान पर आया था। उसने 5700 रुपये के गहने खरीदे थे, जिससे उसने दुकानदार का भरोसा जीत लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











